कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।
समापन के दौरान उपस्थित लोगो एवम आये हुए बच्चों को यातायात से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए सभी को शपथ भी दिलाई गई तथा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि महापौर कानपुर नगर प्रमिला पांडेय, यातायात अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, रोड सेफ्टी के नोडल अधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक एवं प्रवर्तन विभाग के अधिकारियो ने लोगो को जागरूक करते हुए शुभारम्भ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा रोड सेफ्टी का कार्यक्रम पूरे माह चलाते हुए जन मानस को हेलमेट सीट बेल्ट की महत्ता के बारे में भी बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं गलत ड्राइविंग करने और नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षित रूप से वाहनों का संचालन किया जाए तो स्वयं भी दुर्घटनाओं से बचेंगे और अन्य लोगों को भी दुर्घटनाग्रस्त होने से हम बचा सकते हैं।
आरटीओ राकेन्द्र सिंह ने कहा की सड़क सुरक्षा माह केवल सरकार की चलाई गई योजना ही नहीं बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहन स्वामियों की सुरक्षा की दृष्टिगत बहुत महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 4.5 लाख लोग शिकार होते हैं जिनमें से 1.5 लाख लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। इन मौतों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष सड़क सुरक्षा माह तथा समय समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो तथा दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस दौरान उपस्थित स्कूल के बच्चों को सम्मानित भी किया गया तथा मंच पर मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेट कर कर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अम्बुज भास्कर, कहकशा खातून, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, पीटीओ दीपक सिंह, अनिल कुमार, डी के सिंह , आरआई अजीत सिंह, प्रधान सहायक श्याम करन यादव, मधुर मिश्रा, आर पी शर्मा, त्रिभुवन नारायण , कमलेश बाजपेई, सुभम सिंह, संदीप यादव, शुभ्रंशु,प्रीतम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




