राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन,एडीसीपी ने कहा दुर्घटना से बचना है तो नियमो का करे पालन,पिछले दो वर्षाे में दुर्घटनाओ में मृत्यु दर हुई कम- आरटीओ प्रशासन,सड़क सुरक्षा माह में कुल 5575 वाहनो के किए गए चालान

0
95
Oplus_131072

कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया। समापन के दौरान उपस्तिथि लोगो एवम आये हुए बच्चो को यातायात नियमो की जानकारी दी एवं शपथ दिलाई गई एवम प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को दोपहर 12ः00 बजे किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, यातायात अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह,बेसिक शिक्षा अधिकारी, रोड सेफ्टी के नोडल अधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक एवम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियो ने लोगो को जागरूक करते हुए शुभारम्भ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने का सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवम अन्य विभागों द्वारा रोड सेफ्टी का कार्यक्रम पूरे माह चलाया गया और हेलमेट सीट बेल्ट की महत्ता के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं गलत ड्राइविंग करने और नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षित वाहन का संचालन किया जाए तो स्वयं भी दुर्घटनाओं से बचेंगे और अन्य लोगों को भी दुर्घटनाग्रस्त होने से हम बचा सकते हैं। इसी क्रम में आरटीओ राकेन्द्र सिंह ने कहा की सड़क सुरक्षा माह केवल सरकार की चलाई गई योजना ही नहीं बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहन स्वामियों की सुरक्षा की दृष्टिगत बहुत महत्वपूर्ण कदम है। आरटीओ प्रवर्तन श्रीमती विदिशा सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 4.5 लाख लोग शिकार होते हैं जिनमें से 1.5 लाख लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है। इन मौतों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा माह तथा समय समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हो और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस दौरान उपस्थित स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया तथा मंच पर मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शॉल भेट कर कर उनका सम्मान किया गया । इस दौरान मुख्य रूप से आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अम्बुज भास्कर, कहकशा खातून, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, पीटीओ दीपक सिंह, अनिल कुमार, डी के सिंह , आरआई अजीत सिंह, प्रधान सहायक श्याम करन यादव, मधुर मिश्रा, आर पी शर्मा, त्रिभुवन नारायण , कमलेश बाजपेई, सुभम सिंह, संदीप यादव, शुभ्रंशु, प्रीतम समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

सडक सुरक्षा माह में किए गए चालान

सडक सुरक्षा माह के अर्न्तगत मानक के विनरीत वाहन संचालन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए कुल 5575 वाहनो के चालान किए गए। जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है –

हेलमेट (3210), सेफ्टी बेल्ट (892), मोबाइल फोन (565), गलत दिशा में आने वाले वाहन (457), ड्रिंक एण्ड ड्राइव (27), रेटो रेफ्लेक्टर टेप (120), ओवरलोडिंग (859) चालान किए गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here