सरसौल,कानपुर। नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर माई (भारत) युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत भदासा में स्थित उदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महात्मा गांधी के चित्र पर मालार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
नेहरू युवा केंद्र विकास खंड सरसौल अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा के द्वारा बताया गया कि 30 जनवरी का दिन बहुत खास है इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।महात्मा गांधी जी ने हमारे देश को अंग्रेजों से अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता दिलाई थी। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक अनिल यादव के द्वारा बच्चों को बताया गया कि महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गए सत्य और अहिंसा के माध्यम से हम देश का और राष्ट्र का उत्थान कर सकते हैं। तत्पश्चात निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान आशीष यादव को व द्वितीय स्थान में क्षमा तथा तृतीय स्थान में प्राची को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल यादव,अजय कुमार नितेंद्र कुमार,संतोष कुमार,रुपेश सविता, ऋषभ गुप्ता, संजना, आकांक्षा शुक्ला और समस्त युवा मंडल के लोग उपस्थित रहे।