76 वें गणतंत्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

0
31
Oplus_131072

जयपुर,राजस्थान। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राजस्थान विधान सभा में तिरंगा फहराया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिवस हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस को मनाएं और अपने देश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें।  

समारोह में विधायक एवं पूर्व विधायकों सहित प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
राजकीय आवास पर फहराया तिरंगा—
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने राजकीय आवास पर भी झण्डा फहराया। उन्होंने इस मौके पर भी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र किए अर्पित—
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों की याद में मौन भी रखा। श्री देवनानी ने विजिटर बुक में लिखा “अनगिनत वीरों के बलिदान से हमें गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं उन सब बलिदानियों को नमन करता हूं। इस दिवस पर हमें लोकतंत्र के लिये संविधान मिला। हमारे जीवन में राष्ट्र प्रथम रहना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here