श्री गोपाल जी महिला मण्डल द्वारा “बॉलीवुड तड़का”, का आयोजन हुआ संपन्न

0
94
Oplus_131072

कानपुर। श्री गोपाल जी महिला मंडल द्वारा बॉलीवुड तड़का का आयोजन राजस्थान भवन कराची खाना में संपन्न हुआ जिसमें बच्चों के फैंसी ड्रेस से कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस आयोजन में समृद्धि, स्वामी, अद्विका,श्रद्धा, अनुश्री आदि बच्चों ने गब्बर सिंह श्रीदेवी, आशा पारेख बनाकर अभिनय डॉस किया, जबकि लड़कियों ने फैंसी ड्रेस में वेदिका व परी ने पिया पिया गाने पर प्रीति जिंटा व रानी मुखर्जी आदि के संगीत पर नृत्य किया।
महिलाओं की फैंसी ड्रेस में तुलसी, दीपिका गरिमा एवं गौरवी आदि ने हेमा मालिनी श्रीदेवी, साधना आदि का किरदार निभाते हुए संगीत तेरी दुश्मन में नागिन बनकर तथा ड्रीम गर्ल बन कर संगीत झुमका गिरा रे आदि गाने पर डांस किया।
सभी ने बॉलीवुड हीरोइन पर आधारित गेम भी खेले गए जबकि कुछ फिल्मी गीतों पर भी गेम हुए जिन्हें नए अंदाज से हाउजी व म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। साथ ही वहां पर गेम्स और कमर्शियल के स्टॉल भी लगे हुए थे।
समापन में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम में तड़का लगाया। तत्पश्चात सभी ने फिल्मी हीरोइन बनाकर नृत्य किया जिनमें क्रमशः आजकल तेरे मेरे चर्चे, शाम मस्तानी,ओम शांति ओम आदि के गाने हुए।
कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यक्ष अंजना गुप्ता व मंत्राणी सरिता गुप्ता द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में राधा, पिंकी, बसंती, आरती, स्वीटी, शालिनी, विजय कुसुम,कल्पना, शिवा, दिव्या,पारुल,वैभवी आदि मौजूद रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here