सरसौल,कानपुर। थाना महाराजपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
जन शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, से संबंधित पुलिसकर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि वह निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को समाधान की पूर्ण जानकारी भी दें।
समाधान दिवस में आये आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए उन्हें बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।
स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को भी कहा गया।
समाधान दिवस में मुख्य रूप से सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी, अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।