पीएम सूर्य घर योजनान्तर्गत ग्रीन पार्टनर मीट का किया गया आयोजन

0
58
Oplus_131072

कानपुर। एपीएन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होटल रीजेंटा में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत ग्रीन पार्टनर मीट का आयोजन किया गया।

कंपनी के निदेशक आनंद गुप्ता द्वारा भविष्य की नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी होने के लक्ष्य व उसे हासिल करने की पूरी कार्य योजना कंपनी द्वारा बताई गई। साथ ही भविष्य में लांच होने वाले प्रोडक्ट की जानकारी भी साझा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने ई मोबिलिटी के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग सेटअप के साथ ही ऊर्जा संचय के लिए एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की भविष्य में लॉन्चिंग का प्लान भी साझा किया है।
इस दौरान कंपनी की तकनीकी व सेल्स के लोगों ने भी अपने सुझाव एक दूसरे से साझा किए।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से अभिषेक गुप्ता और शुभम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here