
कानपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सडक सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता ले जाने हेतु गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय कानपुर नगर में एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया। मानव श्रृंखला में लगभग 1000 लोगों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्र- छात्राएं एवं अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ,स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनसीसी, एनएसएस स्काउट गाइड इत्यादि के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार पुलिस उपायुक्त यातायात मुख्य अतिथि एवं श्रीमती अर्चना सिंह अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, आरटीओ मण्डल प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती विदिशा सिंह, आरटीओ मण्डल प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज, एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा खातून, पीटीओ मानवेन्द्र प्रताप सिंह व परिवहन विभाग के अन्य प्रवर्तन अधिकारियों के साथ-साथ माध्यमिक उच्च शिक्षा की नोडल श्रीमती निलिमा तथा महाविद्यालय के प्रचार्य एवं अध्यापक तथा अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अर्न्तगत झकरकटी बस स्टैंड कानपुर नगर में नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन भी किया गया। शिविर में चालको, परिचालकों एवं आम जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में लगभग 180 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 245 बीपी के 230 शुगर के कुल 525 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 35 लोगों में शुगर व बी पी की समस्या पायी गई।




