संवाददाता,घाटमपुर।साढ़ कस्बा स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखो रुपए के कपड़े जलकर राख हो जाने से दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव निवासी सचिन ने बताया कि साढ़ चौराहे में उनकी गारमेंट्स दुकान है। रोजाना की तरह वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर आ गए थे। देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से धुआं उठ रहा है। जिस पर उन्होंने फोनकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दुकान में आग लगने की सूचना दी मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया है आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों की कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। दुकान मालिक सचिन ने बताया कि दुकान के पीछे पथिक इंटरकालेज स्थित है। और पीछे जंगले लगे हैं! जंगले से आग लगाई गई हो ऐसा लग रहा है। क्यों कि जंगला रॉड से टेढ़ा किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते बीस दिन पहले उनकी दुकान के सामने स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
फोटो। नव हिन्दुस्तान पत्रिका टीम





