अलग- अलग सड़क हादसे में दो की मौत, पावर प्लांट कर्मी को डंपर कुचलकर भागा, दूसरे हादसे में बाइक से गिरकर युवक की मौत

0
51
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गांव के पास हाइवे पर बाइक सवार पॉवर प्लांट कर्मी को डंपर टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग गया हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे सड़क हादसे में बाइक सवार सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के परिजनो को सूचना देने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर में दो पहला सड़क हादसा कानपुर के दबौली निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार गौतम, नयवेली पॉवर प्लांट कर्मी की एक डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह सुबह बाइक से पॉवर प्लांट जा रहे थे जैसे ही स्योंदी ललईपुर गांव के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर कुचल कर मौके से भाग निकला, घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दूसरी दुर्घटना में सजेती थाना क्षेत्र के हरबसपुर निवासी 35 वर्षीय विमलेश कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार की रात को वह बाइक से ससुराल जा रहे थे। जब वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका शव फतेहपुर जिले के जहानाबाद-अमौली मार्ग पर बिरनई गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here