बार्डर के झोल में फंसी संचालित अवैध आरा मशीन की कार्यवाही,अवैध तरीके से बिना परमिशन के संचालित हो रही आरा मशीने

0
125
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर।चाँदपुर थाना क्षेत्र में बिना परमिशन के धड़ल्ले से अवैध तरीके से संचालित हो रही है आरा मशीने,थाना क्षेत्र के दपसौरा व परसेढा गांव के नजदीक तीन मशीने बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से संचालित है।जिन्हें संचालित कराने में वन विभाग की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।जिसकी मुख्य वजह बता दे की क्षेत्र में रात दिन बिना अनुमति के लकड़ी कटान आरा मशीनो द्वारा की जा रही है और विभागीय क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारी मूक दशक बन कर बिना रोक टोक कर तमाशबीन बना हुआ है।जिम्मेदार अधिकारियों में से क्षेत्रीय रेंजर अधिकारी का कहना है की जो परसेढा गांव के नजदीक आरा मशीन संचालित है।वो कानपुर और फतेहपुर के बार्डर में आती है कई बार मौके में पहुँच कर संचालित आरा मशीन के मालिक को हिदायत देते हुए इसकी जानकारी कानपुर विभागीय अधिकारियों को भी दी गयी है।अगर इसके बावजूद भी आरा मशीन संचालित हो रही है।तो दुबारा विभागीय अधिकारियों को अवगत करा कर जाँच करा कर कार्यवाही की जायेगी।अब सवाल उठना लाजमी है की अगर अवैध तरीके से आरा मशीन संचालित कानपूर रेंज में हो रही है तो बिजली कनेक्शन फतेहपुर जिले के नाम से लेकर कैसे?? कार्यवाही के ढीलाढाला झोल में फ़स कर रह गयी दो बार्डर में संचालित अवैध आरा मशीन।एक तरफ विभागीय अफसर बार्डर का हवाला देकर कार्यवाही से बच रहे है तो वही थाना क्षेत्र के परसेढा गांव के अंदर व दपसौरा गांव में अवैध तरीके से संचालित आरा मशीन पर कार्यवाही में पलड़ा झाड़ रहे है।जिससे विभागीय क्षेत्रीय अधिकारियों की कार्य शैली पर भूमिका संदिग्ध लग रही है।

इस बावत वन क्षेत्राधिकारी विवेकानंद गुप्ता से बात की गयी तो बताया जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।बार्डर में संचालित मशीन को फिर से दिखवाया जायेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here