विद्यालय को प्रदान की गई वाटर कूलर मशीन

0
71
Oplus_131072

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ न्यू कानपुर द्वारा मंगलवार को ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज बिरहाना रोड में एक वाटर कूलर मशीन प्रदान की गई जिससे वहां पढ़ने वाली 750 छात्राओं को भीषण गर्मी में शीतल जल का लाभ मिलेगा। यह मशीन हमारे क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रोटेरियन प्रमोद गुप्ता द्वारा अपने पिताजी के जन्मदिन के अवसर पर स्पॉन्सर की गई है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. संगीता गुप्ता ने कहा कि इस वाटर कूलर मशीन के लिए एक वॉटर प्यूरीफायर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर रो. प्रमोद गुप्ता,सचिव रो. शिखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रो.श्वेत गुप्ता, रो.मोनिका,रो.सोनिका, रो.पंकज,रो.अजय, आशा गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू शर्मा, रचना एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here