सुमेरपुर,हमीरपुर। थाना क्षेत्र के चन्दपुरवा बुजुर्ग गांव में पुलिस की तैयारी कर रहा है युवक सुबह दौड़ लगाने गया था। तभी से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला। तब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
चन्दपुरवा निवासी छोटेलाल कुशवाहा ने बताया कि उसका पुत्र जयप्रकाश (20) पुलिस में भर्ती की तैयारी के लिए रोजाना सुबह दौड़ने के लिए जाता था। रविवार को सुबह 5 बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा है। जिस पर उसे संभावित जगहों पर तलाश करने के साथ उसके मित्रों रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है। जिससे पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित पिता ने पुत्र के न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।पुलिस ने युवक की तलाश के लिए पचखुरा खुर्द मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।