नव नियुक्त पदाधिकारियों के नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

0
102
Oplus_131072

कानपुर। जिलाध्यक्ष विपिन यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों हाजी अबरार अहमद, पंकज कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह एवं प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता के स्वागत सम्मान हेतु जन संदेश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोजपा कानपुर उत्तर प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के कैबिनेट खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों के प्रति आस्था रखते हुये जन संदेश यात्रा में बढ़ चढ़कर उपस्थिति दर्ज करायी। लखनऊ से अपने गृह जनपद कानपुर आ रहे नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम नगर आगमन पर युवाओं के प्रेरणास्रोत नेता कानपुर जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं सहित जाजमऊ गंगा पुल पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह एवं प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।

लोजपा रामविलास-उत्तर प्रदेश मध्य के वरिष्ठ नेता हाजी अबरार अहमद एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। गंगा पुल से प्रारम्भ जन संदेश यात्रा रामादेवी चौराहा तक पहुंचते पहुंचते एक बड़े हुजूम में परिवर्तित हो गयी मौजूद। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह एवं प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता को 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
उपस्थित स्थानीय पुलिस प्रशासन की समुचित व्यवस्था के कारण सब कुछ सामान्य सा दिखाई दिया तथा रैली के दौरान जगह-जगह पर जनता द्वारा दिया गया सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह एवं प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता ने यात्रा का समापन किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here