आयुर्वेद स्टोर का हुआ भव्य शुभारंभ,आयुर्वेदिक उत्पाद संपूर्ण मानव जाति को आरोग्य की ओर ले जाते

0
125
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर। कस्बे में युवा व्यवसायी आशुतोष मिश्रा द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर आयुर्वेद स्टोर का शुभारंभ किया।की नई पहचान, होलसेल स्टोर के भव्य शुभारंभ के अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के अधिकारियों एवं मेहनतकश युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम एवम स्टोर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवम कंपनी के डायमंड लीडर महेश रैकवार तथा विशिष्ट अतिथि अवधेश तिवारी ने फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया।मंच संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया। कंपनी की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। तथा लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि गत 4 वर्ष में ही आप जैसे लोगों के बीच कार्य करके इस मुकाम तक पहुंचा हूं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए और उसके परिवार के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य होता है और इसके लिए कंपनी के आयुर्वेदिक उत्पाद संपूर्ण मानव जाति को आरोग्य की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने उपस्थित जनमानस को कंपनी की नीतियों एवं उत्पादों से जुड़ने का आवाहन भी किया। विशिष्ट अतिथि ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरोग्य की इस मुहिम से जोड़ने के लिए अपील की। और कहा कि यह मुहिम लोगों को स्वास्थ्य और आजीविका दोनों प्रदान करती है। कंपनी के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से मेहनत करने वालों का हौसला बढ़ता है और वह अधिक ऊर्जा से कार्य करते हैं। स्टोर के मालिक एवं आयोजन में प्रमुख भूमिका निर्वहन करने वाले युवा व्यवसायी आशुतोष मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का उपस्थिति हेतु आभार जताया। और स्टोर प्रबंधन से के के पांडेय ने कहा कि कंपनी की नीतियां देश के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य धन एवं प्रसन्नता फैलाना ही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सिंह,मिलन सिंह,सम्राट तिवारी, शिवकरन, अनोश सिंह,बृजेश सिंह, शीलचंद्र आर्य,अजय सोनकर,संजय शुक्ला, रवि तिवारी,ललित मिश्रा,अंकुश,अभिनव, प्रेमनारायण शुक्ला, अजय शुक्ला,सोनम,पप्पी,पलक,समर सोनकर,ओमनारायन अदिति सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here