आदर्श व्यापार मण्डल युवा कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन युवा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को मुकुट, माला व अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

0
36
Oplus_131072

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट के युवा कार्यालय का रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से कई पदों पर मनोनयन भी किए। नवमनोनीत युवा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट, माला व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के साथ-साथ एकजुटता का पाठ पढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारी हित में चल रही शासन की योजनाओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्री गर्ग ने व्यापारियों का आहवान किया कि एकजुटता बेहद जरूरी है। साथ ही संगठन मजबूती की दिशा में भी कार्य करते रहें। उन्होने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विभागीय अधिकारियों ने अनावश्यक व्यापारियों का शोषण किया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष का चांदी का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत करते युवा जिलाध्यक्ष व अन्य।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर किशन त्रिपाठी, महामंत्री पद पर मुकुल द्विवेदी को मनोनीत किया। साथ ही युवा जिलाध्यक्ष पद की कमान मो. इमरान को सौंपी। सभी मनोनीत पदाधिकारियों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक मण्डल के रामकृपाल मिश्रा, रवि तिवारी, डा. माधुरी साहू, अनिल सिंह गौतम, संजीव अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट, निरंजन, इरशाद, आनंद, संजय पाण्डेय, अनीस खान, अमन का भी शाल व माला पहनाकर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री अमित शरन बाबी व स्वागत जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने किया। इस मौके पर सवाब सिद्दीकी, सहाबुद्दीन, विनय त्रिपाठी, गुड्डू मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, आसिफ, अरशद, बबलू सोनी, अमित सोनी, मो. फैसल, मो. फैजान भी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here