श्री कृष्ण लीला महोत्सव में आज शिशुपालवध, द्रोपदी चीर हरण एवं कंस बध लीला का मंचन किया गया।

0
53
Oplus_131072

उन्नाव ।गंजमुरादाबाद नगर में राम लीला मैदान में चल रही श्री कृष्ण लीला महोत्सव में आज शिशुपालवध, द्रोपदी चीर हरण एवं कंस बध लीला का मंचन किया गया। वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों ने दिखाया किस प्रकार शिशुपाल के एक सौ एक गाली देने पर कृष्ण भगवान ने उसका वध किया। इसके बाद द्युतक्रीड़ा में पांडवों की हार के बाद, दुर्योधन ने द्रौपदी को कौरवों की सभा में बुलाया और उसका अपमान किया। दुर्योधन के आदेश पर दुशासन ने द्रौपदी के बाल पकड़कर उसे सभा में घसीटा। और उनकी साड़ी खींचने लगा। द्रौपदी ने दुशासन से खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन विफल रही। द्रौपदी ने बारी-बारी से सभी वरिष्ठजनों से बचाए जाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। द्रौपदी ने आंखें बंद कर वासुदेव श्रीकृष्ण का आव्हान किया। श्रीकृष्ण ने सभी के सामने एक चमत्कार प्रस्तुत किया और द्रौपदी की साड़ी तब तक लंबी होती गई जब तक कि दुशासन बेहोश नहीं हो गया। आज कंस बध की लीला का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here