कानपुर। उ0प्र0 निकाय संयुक्त चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिख कर समय परिवर्तन करने की मांग की है ताकि इस बढ़ती शीत लहर में सफाई कर्मचारी ठंड और शीत लहर से अपना बचाव कर सके।
उ0प्र0 निकाय संयुक्त चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि संगठन अखिल भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध रह कर देश, प्रदेश, संस्था एवं कर्मचारी हित में निरन्तर रूप से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता आ रहा है। 04 अप्रैल 2022 के द्वारा स्वच्छता को लेकर प्रातः 05ः00 बजे से 8ः00 बजे तक निर्धारित जूम मीटिंग से सफाई कर्मचारियों के कार्य की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन देखी जा रही है जिसमें अधिकारी, कर्मचारी आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर प्रदेश को स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहें है। उन्होंने नगर विकास मंत्री को ापत्र भेज कर अनुरोध किया है कि वर्तमान समय में भीषण शीत ऋतु व शीत लहर का प्रकोप आने लगा है जिससे सुबहः 5ः00 बजे से जूम मीटिंग होने के कारण अधिकारी, कर्मचारी को अपने कार्य स्थल पर पहंुचने के लिए एक घण्टा पहले घर छोड़ना पड़ता है जिसके चलते काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए संगठन मांग करता है कि समय परिवर्तित कर सुबह 5ः00 बजे के स्थान पर प्रातः 7ः30 बजे किया जाये ताकि सफाई कर्मचारी अपने कार्य को सुचारू रूप से करता रहे।