उन्नाव।मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव में रहने वाला एक युवक बुधवार के दिन रात गांव के एक साथी के साथ घर से निकाला और वापस नहीं लौटा। गुरुवार की को गांव के बाहर उसका झाड़ियों में नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी के बाद मोर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों ने शव देखने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। बता दे कि अकोहरी निवासी शैलेंद्र उर्फ रिशु (44) पुत्र विजयपाल सिंह बुधवार की रात गांव के ही एक साथी के साथ उसके कहने पर किसी काम को करने की बात कह कर घर से निकल गया, लेकिन काफी रात तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को गांव के बाहर झाड़ियों में नग्न अवस्था में ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौरावां थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की ओर मृतक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि शरीर पर कई चोट के निशान मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया है मृतक खेती किसानी का परिवार का भरण पोषण करता था, दो बेटियां है। गांव के ही एक युवक पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही का आश्वसन दिया है।