महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
160
Oplus_131072

कानपुर। महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा प्रीति हज़ारिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रकाश हजारिया एवं सरपंच राम गोपाल द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर प्रथम बार कानपुर आगमन पर वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। सबसे पहले श्याम नगर नगर निगम कार्यालय पर सतीश वाल्मिकी, विनोद एडवोकेट, नरेंद्र खन्ना श्याम चौहान ने फूल माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। उसके बाद वाल्मिकी उपवन मोती झील में स्वागत सम्मान किया गया। उससे पहले प्रीति हज़ारिया द्वारा महर्षि वाल्मिकी जी की प्रतिमा पर माला पहना कर उनको नतमस्तक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेला कमेटी द्वारा भी इनका सम्मान किया गया।
वही प्रीति हज़ारिया ने कहा कि मेरे माता पिता जी का सपना है कि अपने देश के लिए खेले और नाम रोशन करे आज जो भी है मेरे माता-पिता की वजह से है। मैं मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी मै अपने देश का नाम एवं परिवार का नाम रोशन करूंगी।
इस अवसर पर मुन्ना हजारिया, रामस्वरूप, बृजेंद्र मकोरिया, घनश्याम गहरवार, मुन्ना पहलवान, रमा कांत मिश्र,चिपू हजारिया, राजेश कुमार,वीरू हजारिया, विनय सेन आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here