सपा नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर का लंबी बीमारी से निधन

0
42
Oplus_131072

फतेहपुर।समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष तनवीर हैदर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। श्री हैदर लबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वर्तमान में लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली। तनवीर हैदर जनपद के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता के रूप में जाने जाते थे। वर्तमान में सपा नगर अध्यक्ष के साथ-साथ शहर ज़ोन थ्री बाकरगंज के प्रभारी थे। पूर्व में मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल चुके है। सपा नगर अध्यक्ष के लखनऊ में निधन की जानकारी जैसे ही

सपा नगर अध्यक्ष की फाइल फोटो।

जिले के सपाइयों को मिली शोक की लहर दौड़ गई। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, सदर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या, जगदीश उर्फ ज़ालिम सिंह एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष के घर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व अध्यक्ष तनवीर हैदर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। पूर्व में मुम्बई स्थित कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के बाद मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल व लखनऊ पीजीआई में इलाजरत थे। लखनऊ स्थित पीजीआई में अंतिम सांस ली।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here