पं सुरेश चंद्र ने श्रीमद्भागवत कथा में किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन,ग्राम थाना में प्रमोद सिंह पवन, अरविन्द सिंह, प्रदीप सिंह चौहान द्वारा आयोजित भागवत कथा का छठा दिन

0
46

उन्नाव।ग्राम थाना में हो रही सात दिवसीय भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया गया। कथावाचक पं सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होता है। अभिमान व सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। जिसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे। उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है। कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की। उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। भगवान कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान उसका वध कर देते हैं। इसी प्रकार कार्तिक माह में ब्रजवासी देवराज इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं। लेकिन भगवान कृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं। यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं। इसे देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देखकर भगवान कृष्ण कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छिपा लेते हैं। भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया। आज की कथा में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ,व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ,जिला उपाध्यक्ष के के वर्मा ,हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी,जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, भाजपा श्रमिक प्रकोष्ठ संयोजक कमल बाजपेई,बाल न्यास पीठ की अध्यक्ष प्रीती सिंह, रत्नेश चंदेल,दिनेश तिवारी, पिंकू सिंह,कुंवर विनय सिंह ,मोहनलाल शर्मा ,विश्व हिंदू महासंघ के चंद्रप्रकाश गुप्ता,सपा नेता अनिरुद्ध चंदेल मुनेंद्र चंदेल ,जिला सचिव सपा बालेंद्र भदौरिया,भाजपामहिला मोर्चा की श्रद्धा बाजपेई,ममता सिंह,रश्मि अवस्थी संजय सिंह रउ,प्रधान रउ विनोद,कूटू सिंह,अजयदीप सिंह, शिक्षक संघ के डा० आशुतोष त्रिपाठी ,अविनाश तिवारी, अचल गौड़ शिवदर्शन, विश्वनाथ तिवारी ,प्रदीप द्विवेदी पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा, अनुराग त्रिवेदी,शिवम शुक्ला,विकास जायसवाल, छोटके,सहित युवा मोर्चा के क्षितिज शुक्ला,शानू शुक्ला,ऋषि परिहार व अन्य सैकड़ों भक्त भक्ति के रस में सराबोर रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here