संवाददाता,घाटमपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शास्त्री नगर वार्ड के पार्षद ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्षद ने आरोप लगाया कि उसके वार्ड में अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। कई बार उसने प्रस्ताव में वार्ड के विकास कार्य कराने की मांग रखी। लेकिन आज तक कोई विकास कार्य न होने से आहत होकर पार्षद ने अपना इस्तीफा बोर्ड बैठक में सौंप दिया है। घाटमपुर नगर पालिका शास्त्री नगर वार्ड से विजय वाल्मीक को जनता ने चुनकर अपना पार्षद बनाया था। गुरुवार दोपहर घाटमपुर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक में घाटमपुर नगर के विभिन्न मुद्दों पर विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसी दौरान शास्त्री नगर वार्ड के पार्षद विजय वाल्मीक ने बैठकर में पहुंचकर उनके वार्ड में विकास कार्य न होने की नाराजगी जताते हुए पार्षद ने अपने वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग की। इस पर सुनवाई नहीं हुई तो पार्षद ने अपना इस्तीफा बोर्ड बैठक में सौंप दिया है। पार्षद के इस्तीफा देने से नगर पालिका में हड़कंप मच गया। पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका ईओ ने पार्षद को उसके वार्ड में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया गया है।
देखें कॉपी।