कार्यकर्ताओ ने कैंप कार्यालय पर की मासिक बैठक

0
109
Oplus_131072

उन्नाव।अपना दल एस द्वारा आज हरदोई रोड स्थित बांगरमऊ विधानसभा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने सदस्यता अभियान तेज करने और अपना दल एस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने की अपील की । दल के मंडल उपाध्यक्ष श्री पटेल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बचे हुए बूथ एवं सेक्टर जल्द से जल्द पूरा करे । उन्होंने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को अपना दल के संस्थापक डॉo सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस है । इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सदस्यता अभियान को गति देते हुए दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये । श्री पटेल ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाये । भविष्य की सभी बैठको में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो इसके लिए मण्डल उपाध्यक्ष ने विशेष मंथन किया ।
कार्यक्रम के अंत में जन्नतुन बानो को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अमरेश पटेल ने तथा संचालन कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल ने किया । मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल, अल्पसंख्यक मंच के महासचिव अमन खान, सांस्कृतिक मंच के जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल अर्कवंशी, जिला सचिव अमन शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र कटियार, आशीष गुप्ता, अतहर खान, सुनील, मोनू पाल याद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here