उन्नाव। सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता मुलायम सिंह यादव ने सदैव ग़रीब कमजोर नवजवानों एवं किसानों के हित में काम किया। देश के रक्षा मंत्री के कार्यकाल में शाहिद सैनिकों के शव सा सम्मान घर लाने की व्यवस्था करी। वही किसानों के लिए मुफ्त सिचाई वही जिला अस्पताल में दवाई का पर्चा एक रुपया और मुफ्त बेड की व्यवस्था की।
श्री यादव ने कहा कि नेता जी का जीवन सदैव सामाजिक न्यायिक को ध्यान में रख कर काम करना सिखाता है। नेता जी के विचारों को हमे याद रखकर काम करना है। नेता जी ने सदैव विघटनकारी शक्तिओं का विरोध किया सांप्रदायिक ताकतों के सामने ना झुकने वाले नेता जी ने विश्व में अपनी एक पहचान बनाई।
पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व एम एल सी सुनील साजन, एडवोकेट राम कुमार, पूर्व विधायक उदय राज यादव सहित सी के त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौक़े पर बीतेंद्र यादव, मनजीत यादव, हेमंत पाल, मनीष सैनी, कुलदीप यादव, अंशुमान सिंह, हाजी इरफान, सैफ़ खान, सुबोध त्रिपाठी, राजेश मिश्रा आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।इसी तरह बांगरमऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव की आज पुण्यतिथि पर नगर के बाईपास पर पावर हाउस के समीप केंद्रीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष अल्वी मिश्रा, सपा के जिला सचिव श्रवण कुमार यादव, महिला सभा की गंजमुरादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मोना सैनी, सपा नेता मुकीम अहमद, रेशमा गौतम, शिवम यादव, पुष्पा राठौर, रामदुलारी, मनीष दीक्षित, आसिफ अली सहित काफी संख्या में समाजवादी उपस्थित रहे। इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार यादव ने अपने आवास मोहल्ला चौघडा में भी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।




