मिशन शक्ति फेस 5 ऑपरेशन गरुण एवं ऑपरेशन भरोसा के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

0
35
Oplus_131072

उन्नाव।सोहरामऊ शारदीय नवरात्र के अवसर पर उन्नाव जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में महिला सशक्तिकरण की जागरूकता हेतु अभियान के क्रम में सोहरामऊ पुलिस मिशन शक्ति फेस 5 ऑपरेशन गरुण एवं ऑपरेशन भरोसा के तहत ग्राम सादिकपुर खड़वारी के ग्रामवासियों को महिला कांस्टेबल सीता यादव व महिला कांस्टेबल तरुण रानी व महिला कांस्टेबल नीतू कुमारी हेड कांस्टेबल कृष्ण मोहन मिश्रा हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई तथा महिला आत्मरक्षा के गुण सिखाये गये विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर्स वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098 आदि के विषय मे जानकारी दी गयी तथा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here