चतुर्थ श्रेणी राज्य कर कर्मचारी संघ प्रांत के 32 पदों पर चुनाव हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा का आयोजन

0
40
Oplus_131072

कानपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर राज्य कर्मचारी प्रांतीय संघ द्वारा प्रांतीय अधिवेशन करते हुए चुनाव पर चर्चा की गई।

इस चर्चा कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर कर्मचारी संघ के प्रांत के 32 पदों पर चुनाव हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री सुरेश यादव ने बताया कि विगत 8 वर्षों से चुनाव प्रक्रिया आपसी तालमेल के माध्यम से बिना वोटिंग के निर्विरोध की जाती रही है। किन्तु इस बार समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक होकर प्रदेश में वर्चस्व दिखाते हुए एक मजबूत चुनाव को कराएंगे जिससे कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो और उनकी बात उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों तक पहुंचे।
पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष की संगठन में महती भूमिका न होने के कारण कर्मचारियों के हित में कोई भी कार्य न करने के कारण वर्तमान समय में प्रदेश अध्यक्ष का चयन न करने का निर्णय लिया है। जिससे समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों मैं रोष व्याप्त है, इसके लिए चुनाव प्रक्रिया का कार्य किया जाएगा। प्रांतीय चुनाव 18 और 19 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होंगे।
नरेंद्र रावत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को थोपा जा रहा है क्योंकि सभी पूर्व के अध्यक्ष से आहत है उन्होंने कभी भी कर्मचारियों के हितों के लिए किसी भी शीर्ष अधिकारी के साथ ना कभी वार्ता की ना कभी कर्मचारियों के हितों की मांग रखी। कर्मचारियों की भर्तियों पर लगी रोक को हटाया जाए चार अधिकारियों के साथ एक कर्मचारी कार्य कर रहा है जो कि उचित नहीं है,जिससे कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। कर्मचारियों की हितों की रक्षा होनी चाहिए। प्रांतीय अधिवेशन में नरेंद्र रावत के अध्यक्ष पद और सुरेश यादव के महामंत्री पद के नाम की चर्चा हुई। तत्पश्चात रामवीर सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यवाहक,अर्जुन सिंह भदौरिया, अरुण कुमार सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष) वासुदेव सिंह (संयुक्त मंत्री) के नाम पर चिंतन हुआ।
इस चर्चा कार्यक्रम में राजकुमार (कोषाध्यक्ष),रामकुमार सिंह (गाजियाबाद),धीरेंद्र शुक्ला (कोषाध्यक्ष) सुरेश सिंह यादव,राजवीर सिंह यादव,रामवीर सिंह (मेरठ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया (इटावा) कार्यवाहक अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह (कानपुर उपाध्यक्ष) ध्रुव कुमार (अध्यक्ष कानपुर),मंत्री अशोक कुमार कानपुर जोन, राधा कृष्ण उपाध्यक्ष जोन कानपुर,वासुदेव सिंह (संयुक्त मंत्री) अनीता श्रीवास्तव,श्याम दीन प्रचार मंत्री संयुक्त मंत्री आदि प्रांतीय बैठक में उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here