उन्नाव।भारतीय जनता पार्टी की 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के हुई भाजपा ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा पार्टी की इस प्रचंड जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उत्सव का माहौल है जनपद के प्रत्येक मण्डल में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिला जीत खुशी साझा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में भी खुशी का माहौल बना रहा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला बधाईयां दी। नवाबगंज मण्डल में भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह के आवास पर नवाबगंज मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत के साथ उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी जला एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष व्यक्त किया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा मनीष जायसवाल समीर शुक्ला आयुष तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरियाणा चुनाव में जीत को देख उत्साहित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बनाए नए सदस्य भाजपा सदस्यता अभियान इन दिनों तेजी से चल रहा है और हरियाणा चुनाव के रुझान भी लगातार आ रहे थे जिनमे भाजपा लगातार बढ़त बना रही थी जीत को देख उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने अभियान में तेजी लाते हुए अपने बढ़े हुए लक्ष्य को लेकर घर घर जाकर नए सदस्य बनाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ता प्रत्येक मण्डल में दो टोलियों के साथ लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा का सदस्य बना रही है यह अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो चल रहा है जिस व्यक्ति के पास फोन की सुविधा नहीं है या नेटवर्क की उपलब्धता नहीं है वहां उन्हें अब ऑफलाइन फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जा रहा है साथ ही ऑनलाइन बने सदस्यों का ब्योरा भी बूथ सह एक एकत्र किया जा रहा है। भाजपा अपने अभियान के साथ जिले के कोने कोने में जा रही है प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ पर जाकर सदस्य बना रही है।