शहीद राजेश सिंह की समृति पर नम आँखों से दी गयी श्रद्धांजलि,शहीद की पुण्य तिथि पर नही पहुँचे जिले के अफसर

0
125
Oplus_131072

अमौली,फतेहपुर।विकास खण्ड के अन्तर्गत शहीद स्मारक स्थल ग्राम पंचायत गोहरारी मजरे खदरा गांव में शहीद राजेश कुमार की समृति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर तृतीय पुण्य तिथि मनाई गयी। शहीद स्मारक पर विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक जहानाबाद राजेन्द्र पटेल ने शहीद स्मारक पर शहीद राजेश कुमार की समृति पर देश के भूतपूर्व जवानों व शहीद के पिता छोटेलाल,माता श्री मती कमला देवी की उपस्थिति में श्रद्धांजलि समर्पित करी।बता दे की अमर शहीद राजेश कुमार लेह लददाक गलवान घाटी में तैनात विगत 7 अक्टूबर 2021 को देश की रक्षा करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित होकर अपने प्राणों को बलिदान कर दिया था। शहीद के माता-पिता ने कहा की वतन की रक्षा के लिए एक माँ अपने बेटे को देश की सीमा सुरक्षा में भेजती है तो वह अपने कलेजे को पत्थर सा बना लेती है वो जानती है की मेरा बेटा जो आज वतन की सुरक्षा के लिए जा रहा है।कब देश के लिए शहीद न हो जाये। वतन के लिए मर मिटने वाले जवान देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देते है। शहीद हुए ऐसे लाल के माता पिता पुत्र की शहादत में गर्व महसूस करते है।की मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।आज देश की रक्षा करने वाले बेटे की पुण्य तिथि पर बेटे की माँ बाप की आँखे उस उक्त रो पड़ी जब वतन के लिए मर मिटे लाल की श्रद्धांजलि में जब जिले के अफसर नही पहुँचे। शहीद के भाई दिनेश कुमार ने बताया की जिलाधिकारी फतेहपुर,बिंदकी उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर,खण्ड विकास अधिकारी अमौली को आमन्त्रित करने के बावजूद जिले के शासन एवं प्रशासन के अफसर शहीद को श्रद्धांजलि देने नही पहुँचे। वही शहीद स्थल पर पहुँचे क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों से सम्पर्क साधा की शहीद समृति श्रद्धांजलि की जानकारी नही है क्या तो अफसरों के पास इसका कोई जवाब नही मिला!इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल,बीजेपी मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,साहब सिंह गौतम,आशीष कुमार भूत पूर्व सैनिक कैप्टन राजकुमार सिंह राठौर,ले कर्नल विनोद तिवारी,कैप्टन जोगेन्दर सिंह सेंगर,रमेश बाबू,बाबू सिंह बघेल,जयनारायण पाल,सूबेदार मेजर आर के निषाद,बिरेन्द्र सिंह,रामकिशन निषाद,भाई दिनेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here