अमौली,फतेहपुर।चाँदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव में तालाब के किनारे चर रही बकरी को अजगर ने पकड़ा, जानकारी के अनुसार बता दे की गांव के ही निवासी सुमित पुत्र शिव प्रसाद गांव के बाहर तालाब के किनारे बकरी चरा रहा था तभी तालाब के नजदीक अजगर साँप ने बकरी को अपना शिकार बना लिया।चर रही बकरी को जैसे ही अजगर ने पकड़ा तो जानवर चरा रहे सुमित ने अजगर को देख कर जोर जोर से चिल्लाने लगा उपस्थित स्थानीय लोगों सहित मौके में सैकड़ो लोगो की भीड़ इक्कठा हो गयी जानोजौहत करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अजगर से बकरी को छुड़ा लिया गया लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी।गांव में अजगर निकने से दहशत का माहौल बना हुआ है।
वही अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी गयी लेकिन मौके में कोई भी विभागीय अधिकारी नही पंहुचा।घंटो इंतजार बाद अजगर तालाब के झाड़ियों में चला गया।




