18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों को दिलवाई गई भाजपा की सामूहिक सदस्यता

0
34
Oplus_131072

उन्नाव।आज उन्नाव जनपद के सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर कॉलेज में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के नेतृत्व में 18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों को भाजपा की सामूहिक सदस्यता दिलवाई गई।

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत देशव्यापी अभियान चलाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है लोग 8800002024 पर मिस्ड काल कर सदस्य बन रहे हैं इसी क्रम में आईपीएसआर कॉलेज सोहरामऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके उपरांत छात्रों ने मिस्ड काल कर भाजपा की सदस्यता ली।
संस्कार पूर्ण समाज ही राष्ट्रभक्त समाज बनता है। ऐसे संगठनों से जुड़े समाज स्वयं स्वबोध के माध्यम से सभी को उद्वेलित करने का कार्य करते हैं। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सदस्यता अभियान टोली के सदस्य नीरज सिंह ने आज सोरामऊ स्थित आईपीएस आर कॉलेज में एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान के द्वितीय चरण में सभी के सहयोग से बड़ी संख्या में निवेदन पूर्ण सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के नवयुवक बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ रहे हैं विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवक भी बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कल ही सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण की घोषणा की है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो रहे इस अभियान में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता ऑनलाइन ऐप रेफरल कोड एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से सदस्यता करवा रहे हैं।
उन्नाव के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उन्नाव की प्रगति से संतोष जताते हुए हाल में उपस्थित सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नौजवानों से परिवार में सभी व्यक्तियों से देश के उन्नति को ध्यान में रखते हुए इस अभियान से जोड़ने का आह्वाहन किया । उन्होंने बताया उन्नाव जनपद को प्रथम स्थान पर पहुंचाने का प्रयास हम सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं और यह स्वस्थ प्रतियोगिता हम सभी को ऊर्जा प्रदान करती है।
अवधेश कटियार ने आगे कहा भाजपा सेवा करने के लिए सत्ता में है किसी व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है हम विश्व के सबसे बड़े दल है। 2014 के बाद का भारत बदला हुआ भारत है सर्जिकल स्ट्राइक हो एयर स्ट्राइक हो डोकलाम विवाद हो भारत दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। भारत की इकोनॉमी मोदी जी के नेतृत्व में 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है निश्चित ही मोदी जी के नेतृत्व में हम सब के प्रयासों से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने बताया उन्होंने नवयुवकों के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवियों के सदस्यता अभियान में गति प्रदान करने के लिए अभियान चला रखा है उन्होंने बताया की वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय भावनाओं से उत्प्रेरित होकर नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
शिक्षक नेता वेणु रंजन भदोरिया ने जिले के सभी विद्यालयों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए अपनी योजना की चर्चा की तथा विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं 18 वर्ष से ऊपर आयु के शिक्षार्थियों एवं उनके परिवार तक निवेदन पहुंचाया। भा ज पा के शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया ने बताया सभी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेज ,फार्मेसी कॉलेज ,डिग्री कॉलेज में इस अभियान को और गति प्रदान की जाएगी तथा सभी शिक्षकों से निवेदन कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जाएगी। जिले के सभी संस्थाओं में शिक्षकों की टोलियां इस निमित्त बनाई गई है जो साथियों से निवेदन कर इस अभियान से सभी को जोड़ेंगे। उक्त कार्यक्रम में 1000 से अधिक सदस्यता ग्रहण करने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के अंत सभी का आभार व्यक्त करते हुए आईपीएसआर संस्थान के मुखिया बद्री विशाल तिवारी ने भरसक प्रयास कर राष्ट्रीय भावना से उत्प्रोत इस अभियान को गति प्रदान करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री नूतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here