नेहरू परिवार ने देश को बर्बाद किया, उन्नाव में बोले साक्षी महाराज- अपराधी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई नहीं होता

0
40
Oplus_131072

उन्नाव।भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने देश को बर्बाद किया है और इसी परिवार के कारण देश का विभाजन हुआ। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को ‘बचकानी हरकतें’ करार देते हुए कहा कि उनकी नागरिकता को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। साक्षी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे विदेशों में जाकर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा, “पूरा भारत उनकी निंदा करता है,” और यह भी जोड़ा कि राहुल की हरकतें देश की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। अखिलेश यादव पर साक्षी का पलटवार भी तीखा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके पिता का सोचने का तरीका जातिवाद पर आधारित है। साक्षी ने भाजपा की नीति ‘सबका साथ, सबका विकास’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार में सभी समुदायों को समान न्याय मिल रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने संकेत दिया कि जो लोग उपद्रव कर रहे हैं, वे ही इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here