घाटमपुर में दो साल पूर्व 46 करोड़ की लागत से निर्मित ओवरब्रिज की छत और बीम में आईं कई दरारें,प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा टीम भेजकर कराई जायगी जांच

0
72

संवाददाता,घाटमपुर। नगर के मुख्य चौराहा स्थित ओवरब्रिज की छत व बीम में दरारें हो गई हैं!बावजूद इसके अभी भी ओवर ब्रिज के ऊपर से भारी वाहन गुजारे जा रहे हैं। कानपुर- सागर हाईवे पर क्षमता से 10 गुना ज्यादा वाहनों का दबाव है। ओवरब्रिज का निर्माण पीएनसी के द्वारा कराया गया था। दो साल पहले पीएनसी के अधिकारियों ने उद्घाटन करने के बाद पुल से आवा गमन शुरू कराया था। पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने टीम भेजकर जांच कराने के लिए कहा है। कानपुर सागर हाईवे पर स्थित घाटमपुर मुख्य चौराहे पर पीएनसी के द्वारा घाटमपुर नगर में आय दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए लगभग 46 करोड़ के बजट से ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। लगभग 2 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद ओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ था। पीएनसी के अधिकारियों ने ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग कराने के साथ बीते 12 नवंबर 2022 को ओवरब्रिज का उद्घाटन कर लोगों के आवा गमन के लिए चालू किया था। तब से कानपुर से हमीरपुर जाने वाले वाहन जिन्हें घाटमपुर नहीं रुकना होता है, तो वह ओवरब्रिज के रास्ते सीधे निकल जाते हैं। और हमीरपुर से कानपुर की ओर जा रहे भारी वाहन जिन्हें घाटमपुर चौराहे में रुकना नहीं होता है। वो ओवरब्रिज के रास्ते कानपुर की ओर सीधे निकल जाते हैं। कानपुर सागर हाईवे पर मोरंग और गिट्टी के ओवरलोड ट्रक और डंपर चलते हैं। इन पर खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता, जिसके चलते ट्रांसपोर्टर ओवरलोड वाहन हाइवे पर धड़ल्ले से दौड़ा रहे हैं। हाईवे पर कई जगह तो गड्ढे तक हो गए हैं। जिन्हें लगातार पीएनसी के द्वारा पैच वर्क किया जा रहा है। घाटमपुर के मुख्य चौराहे से बने ओवरब्रिज पर कानपुर की ओर दो नंबर और तीन नंबर कोठी की छत में दरारें पड़ी हुई है। और हमीरपुर की ओर दो नंबर और तीन नंबर कोठी पर बनी बीम में दरारें हैं। 2 वर्ष पूर्व निर्मित ओवरब्रिज में दरार आने से निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। ओवरब्रिज में दरारें आने के बाद भी ओवरब्रिज के ऊपर से मोरंग व गिट्टी के ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पीएनसी की एक रिपोर्ट के अनुसार कानपुर- सागर हाईवे पर क्षमता से लगभग 10 गुना ज्यादा वाहनों का दबाव है। यही कारण है, कि क्षमता से अधिक वाहनों का दबाव और मोरंग, गिट्टी के ओवरलोड वाहनों का ओवर ब्रिज के ऊपर से निरंतर गुजरना ओवरब्रिज में आई दरारों का मुख्य कारण है।प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा टीम भेजकर कराएंगे जांचपीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.वर्मा ने बताया कि ओवरब्रिज में दरार होने की जानकारी मिली है।टीम भेजकर इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने ओवरब्रिज में दरार आने का कारण मोरंग और गिट्टी के ओवरलोड वाहनों का निरंतर गुजरना बताया है। और कहा कि कानपुर सागर हाइवे पर क्षमता से 10 गुना ज्यादा वाहनों का दबाव रहता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here