निजी अस्पतालो के बोर्ड में लिखे चिकित्सक रहते नदारद

0
101
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ नगर में मानक विहीन जगह-जगह नर्सिंग होम खुल रहे हैं।इन नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर डॉक्टर व सर्जन की लंबी लिस्ट लगी होती है मगर यह लिस्ट में लिखे नाम के डॉक्टर यहाँ कभी नजर नहीं आते हैं। अनट्रेंड डॉक्टर ही मरीज का इलाज करते रहते हैं और उनसे जमकर लूट घसोट नर्सिंग होम द्वारा की जा रही है। यह नर्सिंग होम संचालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की मिली भगत से कार्य करते रहते हैं और सरकारी अस्पताल से रेफर कर मरीज इन नर्सिंग होम में जाते रहते हैं और जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं ।

नगर व क्षेत्र में लगातार मानक विहीन नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। इन नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर डॉक्टर व सर्जन की इतनी लंबी लिस्ट लगी होती है जिसको पढ़ने में काफी समय लगता है मगर यह लोग इस नर्सिंग होम के आसपास भी नजर नहीं आते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की मिली भगत से इन नर्सिंग होम में मरीजो के साथ खुलकर लूटपाट होती रहती है। इलाज के नाम पर यह मरीज लूटते रहते हैं।
खास बात तो यह है सरकारी अस्पताल से मरीज को रेफर किया जाता है और अपनी नजदीकी नर्सिंग होम में लेनदेन के चलते उनको भेज दिया जाता है। वही सरकारी अस्पताल में तैनात सर्जन ऑपरेशन करने के लिए जाते रहते हैं यह सब जानकर जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here