थाने के जनता दर्शन में हाजिर हुआ वानर इस नजारे को लोगों ने मोबाइल में किया कैद

0
61

फतेहपुर। हथगाम थाने में बुधवार की सुबह जनता दर्शन के दौरान एक ऐसा नजारा सामने आया जिसे देखकर लोगों ने उसे मोबाइल में कैद कर लिया। जनता दर्शन के दौरान फरियादी की कुर्सी पर वानर बैठे नजर आए जो थानाध्यक्ष से कुछ कहना चाहते थे। इसकी चर्चा पूरा दिन लोग करते दिखाई दिए।

थाने में फरियादी की कुर्सी पर थानाध्यक्ष के सामने बैठा वानर।

शासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार हर विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में जनता की फरियाद सुनकर लोगों की समस्या को निस्तारित किए जाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में हथगाम थानाध्यक्ष वृंदावन राय भी लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान जब थानाध्यक्ष के सामने की यानी कि फरियादी वाली कुर्सी खाली हुई तब एक बंदर उसी खाली कुर्सी में बैठ गया। जिस नजारे को उपस्थित लोगों ने अपने मोबाइल व कैमरे में कैद कर लिया। यह अद्भुत नजारे की चर्चा नगरवासियों के बीच चर्चा होती रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here