संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक शव परिजनों ने ससुराली जनों पर लगाया हत्या का आरोप पुलिस जांच में जुटी

0
84

मृतक राम किशन  फोटो फाइल।

संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र समुही गांव निवासी रामकिशन पुत्र प्रहलाद 35 अपने गुजरात में रहकर प्राईवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घर पर पत्नी विनीता दो बेटे अंश 8 साल प्रिंस 6साल और एक बेटी आनवी 2साल रहते थे परिजनो ने बताया कि युवक लगभग एक महीने पहले वापस घर लौटा था। 4 दिन पहले किसी बात से नाराज होकर पत्नी अपने मायके थाना सुमेरपुर के गांव पत्योरा चली गई थी!मृतक रामकिशन के अपने पांच में सबसे छोटे भाई बउवा की पत्नी को जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई थी जिसजा मंगल वार को तेरहवीं संस्कार होना था जिसको लेकर बीती देर शाम मृतक का साला रामनरेश अपनी बहन (मृतक की पत्नी) बिनीता को साथ लेकर गांव समुही बहन के घर आया इसी बीच पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद के बाद मारपीट हो गई तभी मृतक ने पीआरवी.पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पी आर वी ने समझाया बुझाया और रात में दोनों भाई बहन मृतक के तीनों बच्चों को छोड़कर वापस अपने गांव पत्योरा चले गए पुलिस के बाद पास में अलग रह रहे चार भाई कुछ नहीं बोले क्यों कि इसके पहले ससुराली जनों ने सभी भाइयों को दहेज उत्पीड़न में फंसा चुके थे समझौता के तीन साल बाद मृतक की पत्नी मायके पत्यौरा से ससुराल समुही आई थी मंगलवार सुबह मृतक के बच्चों ने पिता शव फांसी पर लटकते देख उनकी चीख निकल पड़ी परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस को दी,मौके पर पहुंची ने परिजनों के साथ मृतक के पत्नी सहित ससुराली जनों का इंतजार करती रही लेकिन घटना स्थल पर कोई नहीं पहुंचा मृतक की पत्नी को पति पास न पहुंचने से मौजूद भीड़ मृतक की पत्नी को कोस रहे थे जब कि बिना माता पिता के तीनों बच्चे मायूस थे!काफी इंतजार के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कानपुर सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायगी।

  1. घटना के बाद मायूस मृतक रामकिशन के तीनों बच्चे।                        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here