अमौली,फतेहपुर। कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक मेन चौराहा के समीप क्षेत्रीय आमजन मानस के सहयोग से बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया।भादव माह के आखिरी मंगलवार को सुबह कस्बे के मेन चौराहे पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मंगलवार की सुबह से श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर विधि विधान से पूजा अर्चन कर नव कन्याओं को भोजन करा कर भंडारे की शुरुआत की गयी जो सुबह 11 बजे से देर शाम तक भंडारा चलता रहा अनजाने वाले राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों सहित हजारों लोगों ने प्रसाद गृहण किया।प्रसाद के रूप में फल,हलवा का वितरण किया गया।
इसी क्रम में कस्बे में स्थित बैजनाथ धाम मंदिर प्रांगण में सुन्दरकांड समिति के द्वारा रामायण पाठ कार्यक्रम के समापन के दूसरे दिन मंगलवार को विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।क्षेत्रीय एवं दूर दूर से आये भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चन कर के बाद प्रसाद गृहण किया।इसके पश्चात सांय काल बेला पर भजन कीर्तन की टोलियों पर सुंदर सुंदर प्रभु के भजनों के गीत गायकों ने लोगों को भक्ति गीत सुनाकर कर मन्त्र मुग्ध कर दिया।




