रोटरी क्लब की अध्यक्षा के निर्देशन में संपन्न हुआ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
64
Oplus_131072

कानपुर। मेस्टन रोड स्थित बी०एन०एस०डी०शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम रोटरी क्लब की अध्यक्ष रो.संगीता गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रो.नवीन मोहिनी निगम ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

रोटरी क्लब की रिसोर्स पर्सन रति गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि रोटरी सदा ही समकालीन आवश्यकताओं को ध्यानस्थ करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए सजग रहता है। वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए व नेशनल एजुकेशन पालिसी के अनुसार शिक्षा पद्धति में उच्चीकरण की एवं नयी शिक्षण पद्धति के कौशल को समझने की आवश्यकता है।
वर्तमान समय में टेक्नोलाजी के प्रयोग से शिक्षण को बहुत बल मिला है व विद्यार्थी एवं शिक्षक दोनों ही लाभान्वित हुए हैं। इस तकनीक को भली-भांति समझ सके,विभिन्न एप्स का प्रयोग कर गुणवत्तापूर्ण ज्ञान विद्यार्थियों को दे सकें जिससे भारत की शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हो सकें। विद्यार्थी केवल परीक्षा पास ना करें अपितु दक्ष भी बने। इस प्रयोजन से एक सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर रो.प्रमोद गुप्ता,रो.श्वेत गुप्ता,रो.मोनिका गुप्ता,रो.कामना ओमर,रो.कीर्ति ओमर,रो.आंशुमानी,रो.मोना ओमर रोटेरियन पंकज गुप्ता,डॉ० अपर्णा पाण्डेय,सुथा सिंह,सुजाता पाण्डेय,ज्योति मिश्रा,रोली द्विवेदी,अंशिका तिवारी,सरिता बाजपेई,शुभा मिश्रा एवं बी० एन० एस० डी० शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कालेज मेस्टन रोड,ज्ञान भारती बालिका इंटर कालेज तथा जी० एन० के० सरस्वती शिशु मंदिर,जसपत राय सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाओं सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here