उन्नाव।सोमवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी मनाई गई। इस दौरान लोगों में खास उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़े दिखे। उन्नाव के हज़ारी टोला में श्री सिद्धनाथ बाबा मन्दिर में 22वा गणेश महोत्सव का अयोजन बडी ही धूम धाम के साथ किया गया है। इस अवसर पर उन्नाव के विभिन्न मोहल्लों में भगवान गणेश की बड़ी मूर्तियां स्थापित की गईं। इस दौरान पारंपरिक संगीत बजाया गया और एक पुजारी ने भगवान को मिठाई अर्पित की इसी तरह मंदिर में आध्यात्मिक उत्साह के साथ त्योहार मनाया गया तथा श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर परिसर में कतार में खड़े दिखे। घरों में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की गईं और पूजा की गई। बाजारों में रौनक रही, लोग पूजा सामग्री, फूल और फल खरीदने के लिए दुकानों व सड़क किनारे लगीं दुकानों में उमड़ पड़े।इसी तरह गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बांगरमऊ नगर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। इस मौके पर नगर के चारों तरफ विघ्नहर्ता संकट मोचन की आरती के साथ-साथ भजन कीर्तन व बड़े सुंदर कार्यक्रम हो रहे हैं। नगर में लगभग एक दर्जन स्थान पर गणपत बप्पा की स्थापना हुई है।इसी क्रम में बजरिया मोहल्ले में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम हो रहा है। गणेश महोत्सव के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया सुबह पूजन 7:30 बजे से शुरू हो जाता है| और शाम को 4:00 बजे से सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य के द्वारा भागवत का रसपान कराया जाता है। दूसरी ओर बांगरमऊ नगर का क्रीम मोहल्ला कहा जाने वाला कटरा मे कोतवाली गेट पर ही विघ्नहर्ता संकट मोचन की स्थापना हो चुकी है। सुबह 7:00 से पूजन आरती का कार्यक्रम होता है और शाम को 4:00 बजे से शुरू होकर रात 10:00 बजे तक भजन और कीर्तन का कार्यक्रम होता है। जिसमें नगर के संभ्रांत बाबा के भक्त आकर आरती में शामिल होते हैं आरती पूजन करने के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है |नगर के सभी भक्तों से अनुरोध है की जिस मोहल्ले में जिसके पास बाबा विराजमान है वहां जाकर बाबा के चरणों में शीश जरूर झुकाए और अपने को धन्य बनाएं।




