संवाददाता,घाटमपुर।तेज रफ्तार कार बाइक सवार बैंक कर्मियों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई हादसे में बाइक सवार दो बैंक कर्मी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया सी एच सी घाटमपुर जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। वही पुलिस कार की तालाश में जुटी है ! जिला हामीरपुर निवासी 40 वर्षीय रंजीत कुमार ने बताया कि वह घाटमपुर नगर स्थित केनरा बैंक में मैनेजर पद पर हैं शुक्रवार सुबह अपने साथी सजेती थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी 38 वर्षीय कामता प्रसाद इंडियन बैंक कर्मचारी दोनों साथ में बाइक से घाटमपुर जा रहे थे। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार बाइक सवार बैंक कर्मियों को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकली। हादसे में दोनो बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनों बैंक कर्मियों को जिलास्पताल कानपुर रेफर कर दिया है। घायल बैंक कर्मी ने कार का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस कार की तलाश में जुटी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कार की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घायल बैंक कर्मी फोटो।





