संवाददाता,घाटमपुर।साढ़ थाना क्षेत्र गांव कंधरा निवासी अशोक ने बताया कि देर रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी बीच छत से घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर बक्से में रखें छ: हजार रुपए नकद सहित चांदी की चूड़ी,पायल व सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं इसी रात धीरज कुशवाहा के घर में घुसे चोरों ने पचास हजार रुपए की नगदी समेत सोने के मंगलसूत्र दो अंगूठी, हाफपेटी समेत जेवरात चोरी कर ले गए है। साथ ही गोमती के घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर एक अंगूठी, चार जोड़ी झाला सहित जेवरात चोरी कर ले गए है। इतना ही नहीं चोरों ने कुंवरपाल के घर का ताला तोड़कर दस हजार रुपए की नगदी समेत सोने की चैन,कमर का गुच्छा,तीन जोड़ी तोड़िया सहित जेवरात चोरी कर ले गए है। सुबह जब गृह स्वामियों ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। गृह स्वामियों ने चोरी घटना की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर गृह स्वामियों से पूछताछ कर जानकारी ली है। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है,जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।





