कानपुर।श्री बालाजी भक्त परिवार समिति (पंजी)के तत्वाधान में श्री बालाजी महाराज पटकापुर वाले बाबा का भव्य श्रृंगार हुआ वहीं मंदिर महंत अनुभव पांडे ने बताया कि भाद्रपद मास के प्रथम दिवस को बुढ़वा मंगल का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया है जहां भव्य श्रृंगार,अद्भुत, चोला,संगीतमयी सुंदरकांड भजन कीर्तन कर विशेष आरती की गई, जिसमें सैकड़ो लोगो ने पटकापुर वाले बाबा का आशीर्वाद लिया।महंत अनुभव पांडेय ने यह भी बताया कि पटकापुर वाले श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के दुख कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। आप सभी लोग यहां आए और अपने कष्ट को दूर करें।




