छात्राओं ने थाना प्रभारी को रक्षा सूत्र बांध कर लिया सुरक्षा का संकल्प

0
53

सरसौल, कानपुर।रक्षा बंधन पर्व जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है,जो भाई-बहनों के बीच के अनूठे बंधन का सम्मान करता है। यह त्योहार *सुरक्षा की गाँठ या बंधन* का प्रतीक है।महापर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर छात्राओं ने थाना प्रभारी महराजपुर सहित समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा महराजपुर स्थित सुरजन सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थाना अध्यक्ष महराजपुर संजय पाण्डेय को राखी बाँधकर आशीर्वाद देते हुए सम्मान व सुरक्षा का वचन भी लिया।

थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी छात्राओं को जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश द्वारा समस्त थाना में महिला हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प लाइन 1090 के विषय में विस्तृत जानकारी दिया।
थाना प्रभारी ने भी उपस्थित सभी बहनों को भेंट स्वरूप गिफ्ट भी प्रदान किया। तत्पश्चात सभी छात्राओं ने कार्यालय में उपस्थित उपनिरीक्षकों एवं स्टाफ को राखी बाँधी।इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा द्विवेदी, विजयलक्ष्मी,भूपेंद्र सिंह, अमन सिंह राठौड़ आदि छात्रायें उपस्थित रही।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here