महराजपुर। विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजपुर में स्थित माता गोवर्धनी देवी मंदिर में तीन दिवसीय अभियान के तहत 78वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम मन्दिर के मुख्य पुजारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने झंडारोहण करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को सर्वत्र न्योछावर कर दिया। मुख्य पुजारी के०के०अवस्थी ने कहा कि क्रांतिकारियों के अमर बलिदान के फलस्वरूप हमें आजादी मिली है। हमें इस आजादी का सम्मान करना है और इसे अक्षुण्ण बनाये रखना है। हमारे क्रांतिकारियों ने जिस स्वतंत्रता का स्वप्न देखा था, हमें उसे बनाये रखना है। देश के सभी नागरिकों को देश हित में कार्य करना होगा। इस दौरान गुब्बारे छोड़े गए। तत्पश्चात माता गोवर्धनी मंदिर से होकर श्री टिकेश्वर धाम में यात्रा सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से के०के०अवस्थी, जमुना प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप सैनी, नवीन बाजपेई, रमेश यादव, अजय पाण्डेय, शिवा मिश्रा, वासू दीक्षित, नीरज सविता, गौरव सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।