तिरंगा प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
86
Oplus_131072

उन्नाव।आजादी के 77 वें अमृत महोत्सव पर गंजमुरादाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित विश्वभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, रसूलपुर रुरी में स्व-निर्माण तिरंगा प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए देश और पर्यावरण दोनों के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के सदस्य प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे, डॉ. एन. के. सिंह व डॉ. मनीषा बाजपेयी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन करते हुए प्रथम स्थान पर बी.एस.सी. एग्रीकल्चर के छात्र गीतेश पटेल, द्वितीय स्थान पर बी. एस. सी. एग्रीकल्चर के छात्र हर्ष श्रीवास्तव एवं तृतीय स्थान पर बी. एस. सी. बायो की छात्रा आशा देवी चुनी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत दुबे ने बताया कि सभी सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में डॉ. मनीषा बाजपेयी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार, श्री अमित कुमार, डॉ. अनुराग रावत, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. विकास बाजपेयी, अनिल यादव, नन्हा सिंह यादव आदि ने विशेष सहयोग दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here