हर घर तिंरगा अभियान के तहत पुरवा विधानसभा सहित सभी भाजपा मंडल कार्यालयों से कार्यक्रम का शुभारंभ

0
64
Oplus_131072

उन्नाव।माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप माननीय विधायक अनिल सिंह जी के दिशा निर्देशन में देश के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिंरगा अभियान के तहत पुरवा विधानसभा सहित सभी भाजपा मंडल कार्यालयों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,जिसके क्रम में मंडल पुरवा में विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह(काका ) जी,ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी जी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिंरगा यात्रा निकाली गई ।यात्रा में हजारों की संख्या में बाइक सवार युवक देश भक्ति के गानों व भारत माता की जय का जयकारा और देश भक्ति के गानों में झूमते हुए निकले वही यात्रा में तिरंगा यात्रा प्रभारी डा रजनीश वर्मा,शुभम श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष,धर्मसिंह घायल ,रजनीश,प्रदीप,कमल, आशिक अली,रागिनी जी ,वीरेंद्र लोधी , रामखेलावन नेता, राम खेलावन, नीलू,रमेश कुशवाहा ,हरिकृष्ण शुक्ल, ओम प्रकाश गुप्ता,रोहित पटेल,रजोल अवस्थी ,सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे रैली पुरवा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर चमियानी, सिंहपुर,बरवट, बाजीखेड़ा, ठाकुर खेडा,पासा खेडा,मिर्जापुर सुम्हारी, लँगरपुर चौराहा,ऊँचगांव से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here