वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

0
67
Oplus_131072

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की सांसद रही फूलन देवी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पिछड़ों की आवाज बनने का संकल्प लिया।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों के समाजवादी दफ्तर पर व अन्य जगहों पर पार्टी की सांसद रही वीरांगना के नाम से विख्यात स्वर्गीय फूलन देवी का जन्मदिन मनाया गया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर जिले के सरकंडी के बगहा ग्राम पर आयोजित कार्यक्रम में इकट्ठा हुए पार्टी जिलाअध्यक्ष व नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि स्व: फूलन देवी द्वारा भेदभाव उत्पीड़न अत्याचार के विरुद्ध सशक्त आवाज़ बनकर संघर्ष किया गया। सँघर्ष के चलते ही उनको वीरांगना कहा गया।
कठिन हालात में उनको समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बेटी मानकर आशीर्वाद देते हुए उनको समाजवादी पार्टी की सांसद बनाकर पिछडो के लिए आवाज़ को ताकत दी गयी।
स्व: फूलन देवी की जयंती के मौके पर अयाह शाह विधान सभा अध्यक्ष मनोज यादव,जिला सचिव अखिलेश सविता, सपा नेता दलजीत निषाद,यूथ बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान,यूथ बिग्रेड जिला सचिव प्रकाश सिंह जिला पंचायत सदस्य सलमान जिला सचिव आशीष नामदेव,बबलू पाल, नंदू पाल, हीरा लाल साहू,, राम दुलारे, इमरान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here