मध्य प्रदेश भिंड।नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को अपने-अपने घरों पर ध्वज लगाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा बाल्मीकि, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर गुप्ता, सीएमओ श्री यशवंत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।