नहर में गिरकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत,तेज रोशनी बनी वृद्ध मौत का कारण

0
106

बकेवर,फतेहपुर। थाना क्षेत्र के कश्मीरीपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें साइकिल सवार की जान चली गई।बता दें कि बकेवर थाना क्षेत्र के मेघनपुर गांव निवासी कैलाश नारायण (68) देर रात अपने गांव लौट रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की तेज़ रोशनी उनकी आंखों में पड़ गई। इससे संतुलन खोकर वह पास की नहर में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। कैलाश नारायण के घर देर रात तक न पहुंचने पर उनके परिवार वाले चिंतित हो गए। उनके बेटे विपिन, दिनेश, विवेक और गांव के अन्य लोग उन्हें ढूंढने निकले। कश्मीरीपुर बंबी के पास पहुंचने पर उन्होंने कैलाश नारायण की साइकिल और कुछ दूरी पर पिता को पड़े देखा। तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कांति सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बड़े बेटे विपिन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here