सपा ने शुरू किया छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता सदस्यता अभियान,गांव गांव जाकर लोगों को सपा से जोड़ेंगे कार्यकर्ता

0
59
Oplus_131072

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अर्पित यादव व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रधान रहे। कार्यकर्ताओं से सपा की रीतियों से लोगों को परिचित कराकर पीडीए से जोड़ने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शादीपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता व सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अर्पित यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, धर्मेन्द्र प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढाई, पुस्कालयों का

पीडीए जागरूकता सदस्यता अभियान में भाग लेते युवा।

निर्माण छात्र संघ बहाली आदि विषयों पर समाजवादी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है। पार्टी युवाओ के साथ है। सदस्यता अभियान चलाकर युवाओ को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग़ांव ग़ांव जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अमित सिंह मौर्या ने बताया कि सदस्य्ता अभियान 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। इसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है। इस दौरान सभी फ्रंटल के कार्यकर्ता महाविद्यालयो में जाकर युवाओ को जोड़ने का कार्य करेंगे व वृक्षारोपण करेंगे। इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मो. आजम खान, छात्रसभा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, महेन्द्र पाल, राहुल लोधी, अंकित यादव, रामानन्द मौर्या, फिरोज खान, आशीष मौर्या, प्रकाश सिंह, मो. अकील अहमद, संदीप माली, राकेश चौहान, अभिलाष यादव, अजय चौधरी, ओवैस फारूकी, विमलेश पाल, अभिषेक पासी, मोनू चौधरी, कपिल, रोहित निषाद, एहतेशाम खान, धीरेन्द्र मौर्या, भूपेन्द्र यादव, रवि मौर्या आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here